Midcap Mantra: - आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर कारोबार करते नजर आये। बैंक शेयरों की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईओबी, यूनियन बैंक में तेजी रही। मेटल शेयरों में हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, हिंदुस्तान कॉपर और एनएमडीसी के शेयर बढ़त पर कारोबार करते हुए दिखे। गैस कंपनियों में आईजीएल, महानगर गैस, और गुजरात गैस के शेयर में 2 से 4 परसेंट की तेजी नजर आई। फार्मा शेयरों में सिक्वेंट साइंटिफिक, ग्लैंड फार्मा, डिशमैन और आरपीजी लाइफ के शेयरों में खरीदारी दिखाई दी। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज JM Financial Services की सोनी पटनायक ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
