Get App

Sula Vineyards IPO: सुला निवेशकों को नहीं दे पाया प्रॉफिट का नशा, NSE पर 1.12% प्रीमियम के साथ ₹361 पर लिस्ट हुए शेयर

Sula Vineyards IPO Listing today: कंपनी का इश्यू तीन दिनों में सिर्फ 2.33 गुना ही भर पाया था। लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी 357 रुपए के इश्यू प्राइस से 11 रुपए नीचे 346 रुपए पर कारोबार कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2022 पर 10:15 AM
Sula Vineyards IPO: सुला निवेशकों को नहीं दे पाया प्रॉफिट का नशा, NSE पर 1.12% प्रीमियम के साथ ₹361 पर लिस्ट हुए शेयर
Sula नासिक की कंपनी है। इसके नासिक और बेंगलुरू में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

Sula Vineyards IPO listing today: सुला विनयार्ड्स के शेयरों की लिस्टिंग फ्लैट रही।कंपनी के शेयर BSE पर सिर्फ 0.28फीसदी प्रीमियम के साथ 358 रुपए पर लिस्ट हुई है। वहीं NSE पर Sula Vineyards के शेयर 1.12 फीसदी प्रीमियम के साथ 361 रुपए पर लिस्ट हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 357 रुपए है। Sula Vineyards के इश्यू का सब्सक्रिप्शन बहुत अच्छा नहीं हो पाया था। कंपनी का इश्यू तीन दिनों में सिर्फ 2.33 गुना ही भर पाया था। लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी 357 रुपए के इश्यू प्राइस से 11 रुपए नीचे 346 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।

Sula Vinayarda का इश्यू 12 दिसंबर को खुला और 14 दिसंबर को बंद हुआ था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। और शायद यही वजह रही है कि कंपनी के इश्यू को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

आखिरी दिन ही पूरा भर पाया इश्यू

सुला विनयार्ड्स का 960 करोड़ रुपये का आईपीओ 12-14 दिसंबर के बीच खुला था। देश के वाइन मार्केट में दबदबे के चलते अनुमान था कि इसे अच्छा सब्सक्रिप्शन मिलेगा लेकिन फिर इश्यू खुला तो आखिरी दिन ही पूरा भर पाया। पहले दिन यह महज 28 फीसदी और दूसरे दिन 59 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। आखिरी दिन यह पूरा सब्सक्राइब हुआ और इसे 2.33 गुना बोलियां मिलीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें