Sula Vineyards के शेयरों में 4% की रैली, Q2 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ का ऐलान

Sula Vineyards के अपने ब्रांडों ने शुद्ध राजस्व में सालाना 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले की अवधि में 102 करोड़ रुपये से बढ़कर Q2FY24 में 116.2 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में 209.3 करोड़ रुपये आए, जो H1FY23 में 172.1 करोड़ रुपये थे

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Sula Vineyards के शेयरों में आज 12 अक्टूबर को करीब 4 फीसदी की तेजी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sula Vineyards के शेयरों में आज 12 अक्टूबर को करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह शेयर 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 474.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वाइन बनाने वाली कंपनी ने जुलाई -सितंबर तिमाही और मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में डबल डिजिट में सेल्स ग्रोथ की घोषणा की। इसके साथ ही दूसरी तिमाही में सुला ने अपना अब तक का सबसे अधिक शुद्ध राजस्व दर्ज किया है। इसके चलते आज निवेशक स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    शुद्ध राजस्व में 14 फीसदी का उछाल

    Sula Vineyards के अपने ब्रांडों ने शुद्ध राजस्व में सालाना 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले की अवधि में 102 करोड़ रुपये से बढ़कर Q2FY24 में 116.2 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में 209.3 करोड़ रुपये आए, जो H1FY23 में 172.1 करोड़ रुपये थे।


    वाइन टूरिज्म बिजनेस का शुद्ध राजस्व सालाना 26 फीसदी बढ़कर 12.1 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में यह सालाना 19 फीसदी बढ़कर 23.6 करोड़ रुपये हो गया।

    कंपनी के CEO का बयान

    सुला के सीईओ राजीव सामंत ने कहा, “हमें अपने सभी अहम ब्रांडों और वाइन टूरिज्म बिजनेस दोनों में डबल डिजिट ग्रोथ की एक और तिमाही की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारी खास और प्रीमियम वाइन आगे बढ़ रही है।"

    इसके अलावा, कंपनी अनियमित मानसून के बावजूद एक बार फिर से मजबूत फसल की उम्मीद कर रही है, जो कंपनी के विशिष्ट और प्रीमियम वाइन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा संकेत है। पिछले एक महीने में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 44 फीसदी चढ़ चुके हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।