Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Sun Pharma का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19400, 19300 और 19200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44900, 45000 और 45200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45000, 44800 और 44500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 12:57 PM
Sun Pharma पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 770 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बैंक निफ्टी में लाल निशान में कारोबार कर रहा है। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो रिलायंस, सेल, आईसीआईसीआई प्रू, बजाज ऑटो, अपोलो टायर्स में लॉन्ग बिल्डअप दखने को मिला। जबकि जेएसपील, टाटा स्टील, मैरिको, इंडिगो और एचडीएफसी लाइफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19400, 19300 और 19200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44900, 45000 और 45200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45000, 44800 और 44500 के स्तर पर नजर आये।


    Nifty और Bank Nifty पर जतिन गेडिया की राय

    निफ्टी पर राय देते हुए जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें आज बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 19403 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 19470 के स्टॉपलॉस के साथ 19280 के टारगेट के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी।

    तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 9 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स की होगी बल्ले-बल्ले

    बैंक निफ्टी पर राय देते हुए जतिन गेडिया ने कहा कि इस इंडेक्स में भी बिकवाली करने की राय है। उन्हें 44923 के स्तर पर बिकवाली करना चाहिए। इसमें 45100 के स्टॉपलॉस के साथ 44400 के टारगेट के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी।

    Sharekhan के जतिन गेडिया के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    L&T Future : बेचें - 2440 रुपये, टारगेट - 2380 रुपये, स्टॉपलॉस - 2475 रुपये

    IRCTC Future : बेचें - 617 रुपये, टारगेट - 590 रुपये, स्टॉपलॉस - 632 रुपये

    Hindalco Future : खरीदें - 429 रुपये, टारगेट - 445 रुपये, स्टॉपलॉस - 420 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Sun Pharma

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि उन्होंने Sun Pharma पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Sun Pharma की जुलाई की एक्सपायरी वाली 1040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें 24.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 36/38 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 18 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।