Sun Pharma Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 27% बढ़ा, रेवेन्यू में 10% का इजाफा; शेयर टूटा

Sun Pharma Share Price: सन फार्मा ने बताया है कि भारत में फॉर्मूलेशंस की बिक्री ₹5,474.9 करोड़ रही, जिसमें 16% की ग्रोथ दर्ज की गई। US में फॉर्मूलेशंस की बिक्री 9.7% घटकर 42.7 करोड़ डॉलर रही। सन फार्मा की ग्लोबल इनोवेटिव दवाओं की बिक्री 35.1 करोड़ डॉलर की रही

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 3:54 PM
जून 2026 तिमाही में Sun Pharma के कुल खर्च ₹11,720.6 करोड़ के रहे।

फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर ₹2,894.79 करोड़ हो गया। एक साल पहले मुनाफा ₹2,278.63 करोड़ था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹15,299.88 करोड़ रहा, जो जून 2025 तिमाही के रेवेन्यू ₹13,851.4 करोड़ से 10.45 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च ₹11,720.6 करोड़ के रहे, जो एक साल पहले ₹10,325.09 करोड़ के थे।

सन फार्मा ने बताया है कि भारत में फॉर्मूलेशंस की बिक्री ₹5,474.9 करोड़ रही, जिसमें 16% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसने कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में 36.1% का योगदान दिया। दूसरी ओर US में फॉर्मूलेशंस की बिक्री 9.7% घटकर 42.7 करोड़ डॉलर रही। US में बिक्री ने कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में लगभग 26.6% का योगदान दिया। सन फार्मा की ग्लोबल इनोवेटिव दवाओं की बिक्री 35.1 करोड़ डॉलर की रही। यह 12.8% ज्यादा है और इसका कुल बिक्री में 21.9% हिस्सा रहा।

सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गनोर्कर ने कहा है कि ऑर्गेनन के शेयरहोल्डर्स ने सन फार्मा द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह 2027 की शुरुआत में पूरा होने की राह पर है। एग्रीमेंट के तहत सन फार्मा 1175 करोड़ डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑर्गेनन की 100% आउटस्टैंडिंग इक्विटी हासिल करेगी। यह सौदा सन फार्मा की एक सब्सिडियरी और ऑर्गनन के विलय के जरिए होगा।


Sun Pharma का शेयर लाल निशान में बंद

31 जुलाई को सन फार्मा का शेयर करीब 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ BSE पर 1989.35 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4.77 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह 6 महीनों में 25 प्रतिशत चढ़ा है। सन फार्मा में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,047.55 रुपये और एडजस्टेड लो 1,547.25 रुपये है।

Bajaj Finserv Share Price: बजाज ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 18% बढ़ा, NII रही 20% ज्यादा; शेयर में 6% तक तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।