Get App

Sun TV का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के जतिन गेड़िया के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

निफ्टी में 19450, 19500 और 19600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19400, 19350 और 19300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 1:20 PM
Sun TV का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के जतिन गेड़िया के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Sun TV पर Sharekhan के जतिन गेड़िया ने 670 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स करीब 315 अंक और निफ्टी लगभग 81 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में ग्रासिम, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स और डीआरएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में बीईएल, सन टीवी, आयशर मोटर्स, भेल, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स के रूप में ग्लेमार्क फार्मा, बायोकॉन, पीवीआर आयनॉक्स के शेयर नजर आये। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेड़िया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19450, 19500 और 19600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19400, 19350 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें