Sushil Kedia Stock Picks : ईरान युद्ध के चलते बाजार की गैपडाउन शुरुआत हुई। निफ्टी करीब 275 अंक फिसलकर 24900 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 500 अंक फिसला। वहीं फीयर इंडेक्स INDIA VIX16% चढ़कर 16 के करीब दिख रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया ने कहा कि निफ्टी 25300 के तोड़ चुका है। इस समय स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह होगा। 25300 के नीचे जाने पर निफ्टी में 24700 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।
सुशील केडिया की राय है कि ईरान युद्ध कभी भी खत्म हो सकता है। ईरान और अमेरिका का लड़ाई एक दम गैर-बराबरी की है। ईरान कभी भी घुटने टेक सकता है। जैसे की दो चार दिन में ईरान और अमेरिका का लड़ाई की स्थिति साफ होगी इंडेक्स का रंग-ढ़ंग सही होने लगेगा।
जियो फाइनेंस को छोड़कर सारे एनबीएफसी शेयरों में भी बिकवाली की सलाह
सरकारी बैंकों पर बिकवाली का नजरिया है। इस समय एक भी पीएसयू बैंक ऐसा नहीं है जिसमें बिकवाली की सलाह न हो। SAIL को छोड़कर सभी मेटल में भी बिकवाली करेंगे। जियो फाइनेंस को छोड़कर सारे एनबीएफसी शेयरों में भी बिकवाली की सलाह है। L&T भी 3600 से 3200 रुपए तक फिसल सकता है। BAJAJ FINANCE, BAJAJ FINSERV भी गिर सकते हैं। बजाज ऑटो 20 फीसदी तक घट सकता है। PFC, GODREJ CONS, BPCL और HPCL पर मंदी का नजरिया है।
निफ्टी IT में बड़ी तेजी की उम्मीद
तेजी के सौदों की बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि निफ्टी IT में बड़ी तेजी की उम्मीद है। आज ZENSAR में बॉय सिग्नल आ गया। जेनसार में साल पूरा होने के पहले तीन गुना तेजी संभव है। पारा द्वीप फॉस्फेट में भी तेजी संभव है।
लॉरेस लैब और बॉयोकॉन में 25 फीसदी की गिरावट मुमकिन
सुशील केडिया का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते निवेश रणनीति में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। ईरान ये लड़ाई ज्यादा नहीं झेल पाएगा। हालांकि, इंडेक्स का खेल थोड़ रुपए कर खेलने की जरूरत है। लॉरेस लैब और बॉयोकॉन में 25 फीसदी की गिरावट के लिए शॉर्ट करने की सलाह होगी।
खरीदारी के सौदों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि गर्माते जियोपोलिटिकल माहौल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यहां से 6 महीने से साल भर के अंदर दो गुना हो सकता है। GARDEN REACH, MAZAGON DOCK और KOCHIN SHIPYARD में भी जोरदार तेजी की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।