Get App

Suzlon Energy ने लॉन्च किया QIP इश्यू, प्रति शेयर 18.44 रुपये का फ्लोर प्राइस तय

FY24 की पहली तिमाही में Suzlon Energy के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 96 फीसदी की गिरावट आई और यह 101 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक साल पहले की तिमाही में 2433 करोड़ रुपये का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी का नेट रेवेन्यू भी एक साल पहले की अवधि के 1378 करोड़ रुपये से घटकर 1348 करोड़ रुपये रह गया

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 10:04 PM
Suzlon Energy ने लॉन्च किया QIP इश्यू, प्रति शेयर 18.44 रुपये का फ्लोर प्राइस तय
Suzlon Energy के बोर्ड ने आज 9 अगस्त को फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP इश्यू लॉन्च कर दिया है।

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के बोर्ड ने आज 9 अगस्त को फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP इश्यू लॉन्च कर दिया है। इस QIP इश्यू के लिए 18.44 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 4.84 फीसदी की तेजी देखी गई है और यह स्टॉक 19.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कंपनी ने QIP इश्यू को लेकर क्या कहा?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बोर्ड की सिक्योरिटीज इश्यू कमेटी ने आज 9 अगस्त 2023 को हुई अपनी बैठक में 500 करोड़ रुपये तक के ओवरसब्सक्रिप्शन को बनाए रखने के विकल्प के साथ 1500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के QIP इश्यू लॉन्च करने का निर्णय लिया है। सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि इसके अलावा कंपनी इश्यू के लिए गणना की गई फ्लोर प्राइस पर 5 फीसदी से अधिक की छूट भी नहीं दे सकती है। ICICI सिक्योरिटीज इस डील के लिए एकमात्र बैंकर है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें