Get App

Suzlon Energy के शेयरों में 5% का अपर सर्किट, 3 दिनों की लगातार गिरावट पर लगा ब्रेक

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) ऑफर के बाद Suzlon Energy में एक सब्सिडियरी कंपनी के 120 करोड़ रुपये के अलावा कोई शेष कर्ज नहीं है। सुजलॉन एनर्जी के पास लगभग 600 करोड़ रुपये का नेट कैश बैलेंस है, जबकि ग्रॉस कैश बैलेंस लगभग 720 करोड़ रुपये है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 10:00 PM
Suzlon Energy के शेयरों में 5% का अपर सर्किट, 3 दिनों की लगातार गिरावट पर लगा ब्रेक
Suzlon Energy के शेयरों में आज 23 नवंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Suzlon Energy के शेयरों में आज 23 नवंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक NSE पर 39.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके पहले पिछले तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। इस दौरान कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी गिरे थे। 21 नवंबर को जेएम फाइनेंशियल इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 में सुजलॉन एनर्जी मैनेजमेंट ने कहा कि वह इन-बिल्ट ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विसेज (O&M) कॉन्ट्रैक्ट्स के अलावा अपने नॉन-EPC ऑर्डर पर फोकस कर रहा है।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन प्रेजेंट की गई 65 कंपनियों में से एक सुजलॉन एनर्जी भी थी। कंपनी ने कहा कि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) सेगमेंट से ऑर्डर में उसकी हिस्सेदारी जून तिमाही के 55 फीसदी से बढ़कर सितंबर तिमाही में 64 फीसदी हो गई है। C&I सेगमेंट में हायर एक्टिविटी के चलते यह उछाल देखने को मिला है।

ब्रोकरेज की राय

इस महीने की शुरुआत में जेएम फाइनेंशियल ने 37 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ सुजलॉन एनर्जी को "Buy" रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज ने हेल्दी ऑर्डर इनफ्लो, बेहतर एग्जीक्यूशन विजिबिलिटी और बेहतर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के चलते शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई थी। स्टॉक पहले ही टारगेट प्राइस को पार कर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें