Get App

Suzlon Energy के शेयरों में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Suzlon Energy ने 2023 में 189 फीसदी की बढ़त के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में स्टॉक में 286 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस शानदार प्रदर्शन ने कंपनी के मार्केट कैप को 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। पिछले पांच सालों में इसने 471 फीसदी का रिटर्न दिया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 8:19 PM
Suzlon Energy के शेयरों में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
Suzlon Energy के शेयरों में आज 18 अक्टूबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Suzlon Energy के शेयरों में आज 18 अक्टूबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयर 30.95 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं, जो कि इसका 52-वीक हाई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। कंपनी को हाल ही में कई बड़े ऑर्डर मिले हैं और इसके साथ ही सरकार रिन्यूएबल एनर्जी को लगातार बढ़ावा दे रही है। कई विंड पावर प्रोजेक्ट्स के सफल अधिग्रहण और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के चलते भी सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। यही वजह है कि निवेशक इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

प्रूडेंट इक्विटी के फाउंडर और CIO सिद्धार्थ ओबेरॉय ग्रीन एनर्जी को लेकर बुलिश हैं। उन्हें इंडस्ट्री में और खास तौर पर सोलर एनर्जी में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद है। बड़े और छोटे बिजनेस सोलर एनर्जी में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मनीकंट्रोल को बताया, "यह कम महंगा और अधिक प्रभावी भी है।" आगामी सालों में प्रोडक्शन से जुड़ी इंसेंटिव स्कीम जैसे प्रोग्राम के माध्यम से सरकारी सहायता से इंडस्ट्री में बदलाव आएगा।

क्या आपको करना चाहिए निवेश?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें