Get App

Suzlon Energy share price : अच्छे नतीजों के बाद सुजलॉन एनर्जी में तेजी, कंपनी के मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

Suzlon Energy share price : तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़त के साथ 493 करोड़ रुपए के मुकाबले 730.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मार्जिन पिछले साल के समान अवधि के 16.6 फीसदी के मुकाबले 17.28 फीसदी पर रहा है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 1:04 PM
Suzlon Energy share price : अच्छे नतीजों के बाद सुजलॉन एनर्जी में तेजी, कंपनी के मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान
Suzlon Energy share : आज इस शेयर में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। फिलहाल 12.50 बजे के आसपास ये शेयर 0.11 रुपए यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 48.14 रुपए के आसपास नजर आ रहा था

Suzlon Energy share price : तीसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 15 फीसदी की ग्रोथ रही है,जबकि रेवेन्यू 42 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। मार्जिन में हल्का सुधार है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालना आधार पर 14.83 फीसदी बढ़कर 387 करोड़ रुपए के मुकाबले 445.2 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय सालाना आधार पर 42.4 फीसदी बढ़कर 2,968 के मुकाबले 4228.1 करोड़ रुपए पर रही है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़त के साथ 493 करोड़ रुपए के मुकाबले 730.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मार्जिन पिछले साल के समान अवधि के 16.6 फीसदी के मुकाबले 17.28 फीसदी पर रहा है।

नतीजों पर सुजलॉन एनर्जी के मैनेजमेंट की राय

कंपनी के नतीजों पर बात करते हुए सुजलॉन ग्रुप के CEO जेपी चलसानी ने कहा कि पूरे साल का गाइडेंस पूरा करने का भरोसा है। पहले 9 महीने में कंपनी की क्षमता बढ़कर दोगुनी हुई है। तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड विंड टर्बाइन डिलीवरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 तक कुल ऑर्डर बुक 6.4 GW थी। विंड पावर कैपेसिटी में सालाना आधार पर 10 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। 9 महीने में कंपनी का कंसोलीडेटेड रेवेन्यू 11,211 करोड़ रुपए (58 फीसदी सालाना ग्रोथ) रहा है। वहीं, नेट कैश डिपॉजिट 1,556 करोड़ रुपए रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें