Get App

Stocks to Buy: Suzlon से NMDC तक... ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 63% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने Suzlon से NMDC तक 10 स्टॉक्स पर Buy कॉल दी है। इन मेटल, एनर्जी, रियल एस्टेट और कंज्यूमर सेक्टर स्टॉक्स में 63 प्रतिशत तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। चेक करें पूरी लिस्ट।

Suneel Kumarअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:09 PM
Stocks to Buy: Suzlon से NMDC तक... ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 63% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
Motilal Oswal ने Suzlon के लिए ₹74 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 61% की संभावित तेजी दिखाता है।

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। इससे निवेशकों के लिए पैसे कमाना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्मों ने 10 ऐसे स्टॉक्स बताए हैं, जिनमें 63% तक का अपसाइड दिख रहा है। इनमें मेटल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हाउसिंग फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी, केमिकल्स और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स इसमें शामिल हैं।

Oberoi Realty

Oberoi Realty मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर है, जो रेजिडेंशियल, ऑफिस, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। कंपनी का मार्केट कैप ₹52,397 करोड़ है। शेयर ₹1,462 पर बंद हुआ और PE 23.2 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडस्ट्री PE 30.9 है।

ICICI Direct ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ ₹1,830 का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 25% की संभावित तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज को मजबूत रेजिडेंशियल सेल्स और नए प्रोजेक्ट लॉन्च से ग्रोथ की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें