Suzlon Q3 Results: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयर गुरुवार 5 फरवरी को करीब 6 टूट गए। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में यह गिरावट देखी गई, जबकि कंपनी का प्रदर्शन सालाना आधार पर मजबूत रहा।
Suzlon Q3 Results: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयर गुरुवार 5 फरवरी को करीब 6 टूट गए। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में यह गिरावट देखी गई, जबकि कंपनी का प्रदर्शन सालाना आधार पर मजबूत रहा।
दिसंबर तिमाही में सुजलॉन का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के ₹387 करोड़ से बढ़कर ₹445.2 करोड़ हो गया। यह सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत की बढ़त है।
रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, मार्जिन भी सुधरा
दिसंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 42.4 प्रतिशत बढ़ा। यह ₹2,968 करोड़ से बढ़कर ₹4,228.1 करोड़ हो गया।
इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 48 प्रतिशत बढ़कर ₹730.5 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹493 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी बेहतर हुआ और 70 बेसिस पॉइंट बढ़कर 17.3 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 16.6 प्रतिशत था।
सुजलॉन के पास रिकॉर्ड ऑर्डर बुक
तिमाही के अंत में सुजलॉन का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 6.4 गीगावॉट पर पहुंच गया। इसी दौरान 617 मेगावॉट की डिलीवरी की गई, जो कंपनी के इतिहास में किसी भी तिमाही की सबसे ज्यादा डिलीवरी है। फिलहाल 2.4 गीगावॉट के ऑर्डर का एग्जीक्यूशन चल रहा है।
दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी के पास ₹1,556 करोड़ की नेट कैश पोजीशन थी, जो बैलेंस शीट की मजबूती को दिखाती है।
मैनेजमेंट को ग्रोथ पर भरोसा
सुजलॉन ग्रुप के CEO जेपी चलसानी ने कहा कि 30 साल में सबसे ज्यादा डिलीवरी के बावजूद कंपनी का क्लोजिंग ऑर्डर बुक 6.4 गीगावॉट रहा, जो तिमाही की शुरुआत के मुकाबले ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी के सॉल्यूशंस की मजबूत मांग और बेहतर एग्जीक्यूशन को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि 25 गीगावॉट से ज्यादा की प्रोजेक्ट डेवलपमेंट पाइपलाइन कंपनी की ग्रोथ रणनीति को मजबूती दे रही है। इससे रेवेन्यू विजिबिलिटी और प्रोजेक्ट कंट्रोल बेहतर हो रहा है और आने वाले समय में यह ग्रोथ का बड़ा कारण बनेगा।
9 महीनों का प्रदर्शन भी मजबूत
वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में सुजलॉन एनर्जी की आय सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर ₹11,211 करोड़ हो गई है। इसी अवधि में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 66 प्रतिशत रही और कुल डिलीवरी 1,625 मेगावॉट तक पहुंच गई।
शेयर प्राइस पर दबाव बरकरार
नतीजों के बाद सुजलॉन एनर्जी का शेयर 4.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹47.55 पर कारोबार कर रहा है। यह इंट्राडे में अपने हाई लेवल से करीब 6% टूट गया। स्टॉक अपने हालिया उच्च स्तर ₹84 से करीब 50 प्रतिशत नीचे आ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 65.39 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।