Get App

Suzlon Q3 Results: रिजल्ट के बाद सुजलॉन का शेयर धड़ाम, जानिए प्रॉफिट और रेवेन्यू का हाल

Suzlon Q3 Results : सुजलॉन एनर्जी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में तेज गिरावट आई। मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद स्टॉक पर दबाव दिखा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 2:18 PM
Suzlon Q3 Results: रिजल्ट के बाद सुजलॉन का शेयर धड़ाम, जानिए प्रॉफिट और रेवेन्यू का हाल
सुजलॉन एनर्जी का शेयर 4.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹47.55 पर कारोबार कर रहा है।

Suzlon Q3 Results: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयर गुरुवार 5 फरवरी को करीब 6 टूट गए। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में यह गिरावट देखी गई, जबकि कंपनी का प्रदर्शन सालाना आधार पर मजबूत रहा।

दिसंबर तिमाही में सुजलॉन का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के ₹387 करोड़ से बढ़कर ₹445.2 करोड़ हो गया। यह सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत की बढ़त है।

रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, मार्जिन भी सुधरा

दिसंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 42.4 प्रतिशत बढ़ा। यह ₹2,968 करोड़ से बढ़कर ₹4,228.1 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें