सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में 30 अप्रैल को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुला। फिर यह 10 फीसदी तक उछल गया। हालांकि, बाद में तेजी कुछ कम हो गई। 11:24 बजे यह शेयर 7.95 फीसदी के उछाल के साथ 466 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 19.31 फीसदी गिरकर 147.90 करोड़ रुपये रहा।
