Taking Stock: मंदड़ियों की मजबूत पकड़ से सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% टूटे, 26 दिसंबर को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Kotak Securities के अमोल अठावले ने ट्रेडर्स के लिए राय देते हुए कहा कि जब तक इंडेक्स 18,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें गिरावट जारी रहने की संभावना है। इसके नीचे फिसलने पर निफ्टी 17,600-17,500 तक लुढ़क सकता है। दूसरी तरफ 18,000 के लेवल एक रेजिस्टेंस जोन है। 18,000 का लेवल ब्रेक हुआ तो इंडेक्स 18,150-18,200 तक चढ़ सकता है

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में बीच-बीच में मामूली रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन इसके रुझान आगे और करेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं

दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। चीन और जापान में COVID-19 मामलों में उछाल के बीच शुक्रवार 23 दिसंबर को लगातार चौथे सत्र के लिए बाजार में मुनाफावसूली जारी रही। जिसकी वजह से कल का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। कल बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 980.93 अंक या 1.61% नीचे गिरकर 59,845.29 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 320.50 अंक या 1.77% नीचे 17,806.80 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच बाजार ने एक निगेटिव नोट पर शुरुआत की। निफ्टी 17,779.50 के निचले स्तर पर पहुंचा। जबकि सेंसेक्स के 59,765.56 अंक के निचले स्तर पर पहुंचा। इस तरह दोनों इंडेक्स में कल गिरावट बढ़ी।

Kotak Securities के अमोल अठावले की 26 दिसंबर के लिए बाजार पर सलाह

Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि तकनीकी रूप से लंबे समय के बाद इंडेक्स 50-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे बंद हुआ। इसने वीकली चार्ट पर एक लंबा बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न मोटे तौर पर निगेटिव होता है।


ट्रेडर्स के लिए राय देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक इंडेक्स 18,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें करेक्शन जारी रहने की संभावना है। इसके नीचे जाने पर इंडेक्स 17,600-17,500 तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ 18,000 का लेवल एक रेजिस्टेंस जोन के रूप में काम कर सकता है। यदि 18,000 का लेवल ब्रेक हुआ तो इंडेक्स 50-डे एसएमए या 18,150-18,200 तक चढ़ सकता है।

Religare Broking के अजीत मिश्रा की 26 दिसंबर के लिए बाजार पर सलाह

बाजार में करेक्शन का ट्रेंड जारी रहा। इसके चलते कल बाजार में तेजी से गिरावट आई। गैप-डाउन की शुरुआत के बाद जब सत्र आगे बढ़ा निफ्टी धीरे-धीरे कमजोर होता गया। निफ्टी आखिर में दिन के निचले स्तर के करीब 17,806.8 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार पर ये दबाव व्यापक था। जिसमें पीएसयू बैंक, मेटल और एनर्जी शेयर्स बुरी तरह पिटे। ब्रॉडर इंडेक्स ने बेंचमार्क से कमतर प्रदर्शन किया।

Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार के रुझान आगे और करेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में मामूली रिवर्सल के संकेत भी मिल रहे हैं। वहीं मिले-जुले वैश्विक संकेतों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस प्रकार हम लीवरेज्ड पोजीशन (leveraged positions)पर नियंत्रण रखने और सतर्क अप्रोच (hedged approach) को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।