Taking stock: बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद, जानिए 23 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market news:ट्रेडर्स के नजरिए से 17600 का स्तर काफी अहम है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 17700-17750 की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 17600 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17500-17475 तक बढ़ सकती है

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
8 मार्च को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 266.24 लाख करोड़ रुपये था

Stock market news: खराब ग्लोबल संकेतों ने आज बाजार का मूड बिगाड़ दिया। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में आज गिरावट देखने को मिली। आज को कारोबार में मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। रियल्टी, ऑटो और IT शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला है। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं।

सेंसेक्स आज 928 अंक गिरकर 59745 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 272 अंक गिरकर 17554 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 678 अंक गिरकर 39996 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 346 अंक गिरकर 30211 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 82.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे, जबकि आईटीसी, बजाज ऑटो और डिविस लेबोरेटरीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे।


सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी ऑटो, बैंक, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल में 1-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई पर आज 200 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-वीक लो हिट किया है। इनमें इप्का लैब्स, सीक्वेंट साइंटिफिक, सुवेन लाइफ साइंसेज, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, ज्योति स्ट्रक्चर्स, टाइड वाटर ऑयल, गति, अरविंद, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी ट्रांसमिशन शामिल हैं। आज के कारोबार में जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेन इंडस्ट्रीज और गेल इंडिया के वॉल्यूम में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि ग्लेनमार्क फार्मा, वोल्टास और अरबिंदो फार्मा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

23 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला और पूरे दिन बिकवाली के दबाव में रहा। प्राइस और मोमेंटम दोनों ही इंडीकेटर्स आने वाले कारोबारी सत्रों में और गिरावट के संकेत दे रहे हैं। आगे निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17350 का स्तर भी छूता दिख सकता है जो इसका 200-day SMA होने के साथ ही बजट के दिन का निचला स्तर भी है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17775 - 17820 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट ने भारतीय बाजारों को भी आज अपने लपेटे में ले लिया। आज की गिरावट आगे बढ़ती दिख सकती है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बना लिया है। इसके साथ ही ये इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाता दिखा है। ये इंडेक्स में वर्तमान स्तरों से और गिरावट आने का संकेत है। लेकिन बाजार ओवरशोल्ड भी दिख रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी 17600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता हो तो फिर इसमें एक तेज पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है।

ट्रेडर्स के नजरिए से 17600 का स्तर काफी अहम है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 17700-17750 की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 17600 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17500-17475 तक बढ़ सकती है। कॉन्ट्रा ट्रेडर्स 17440 के स्टॉप लॉस के साथ 17475 के स्तर के करीब निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।