कारोबारी हफ्ते का आगाज आज तेजी के साथ हुआ है। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 59246 पर और निफ्टी 126 अंक चढ़कर 17666 पर बंद हुआ। आज के बाजार में तेल-गैस को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही। कंज्यूमर गुड्स और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी रही।
सेंसेक्स आज 443 अंक चढ़कर 59246 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 126 अंक चढ़कर 17666 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 385 अंक चढ़कर 39806 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 120 अंक चढ़कर 31522 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 12 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 79.85के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए 06 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार जानकारों का आकलन है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में ग्लोबल मंदी की आशंका के चलते बाजार वोलेटाइल रह सकता है। जिसके कारण आज बाजार सर्तकता के साथ तेजी में नजर आया। तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार में 20-day SMA के करीब पॉजिटीव कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। अब निफ्टी के लिए 17550 के आसपास अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह इसके ऊपर टिका रहता है तो हमें 17750-17800 के स्तर पर जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर 17550 के नीचे फिसलता है तो यह गिरावट 17450-17400 की तरफ जा सकती है।
एंजेल ब्रोकिंग के समीत चव्हाण का कहना है कि हमारा घरेलू बाजार तमाम प्रतिकूल ग्लोबल संकेतों की उपेक्षा कर रहा है जो हमारे बाजार के आतंरिक मजबूती का संकेत है। हालांकि आज शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बहुत ज्यादा फॉलोअप एक्शन देखने को नहीं मिला। चुनिंदा स्टॉक्स में ज्यादा एक्शन रहा। अब अगर ग्लोबल मार्केट से हल्का सा भी सपोर्ट मिल जाता है तो भारतीय बाजार में बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो निफ्टी हमें 17850 और 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को भी हिट करता नजर आ सकता है। वहीं किसी छोटे इंट्राडे गिरावट में निफ्टी के लिए 17540 –17460 पर सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)