Get App

Taking stock: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 19 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market: आज इंट्राडे में निफ्टी लगभग 17600 के स्तर तक गिर गया था। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी एंटरप्राइजेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अपोलो हॉस्पिटल्स आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे, जबकि डिविस लैब्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, सिप्ला और नेस्ले इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी, पावर और इंफ्रा में बिकवाली देखी गई, जबकि फार्मा और रियल्टी में 1 फीसदी और आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल में 0.5 फीसदी की तेजी रही

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 8:23 PM
Taking stock: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 19 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बैंक निफ्टी के लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। ये आज 43300 के ऊपर बंद होने में विफल रहा। पिछले दो दिनों से हरे निशान में बंद होने के साथ बैंक निफ्टी निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है

Market today: बाजार में आज 18 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 183.74 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 59727.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 46.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17660.20 के स्तर पर बंद हुआ है। ओपनिंग की शुरुआती बढ़त को छोड़ दें तो बाजार आज दिन के अधिकांश हिस्से में लाल निशान में ही रहा। आज इंट्राडे में निफ्टी लगभग 17600 के स्तर तक गिर गया था।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी एंटरप्राइजेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अपोलो हॉस्पिटल्स आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे, जबकि डिविस लैब्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, सिप्ला और नेस्ले इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी, पावर और इंफ्रा में बिकवाली देखी गई, जबकि फार्मा और रियल्टी में 1 फीसदी और आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल में 0.5 फीसदी की तेजी रही। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की तेजी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें