भारतीय बाजार आज उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुए। बाजार ने गैप डाउन ओपनिंग दी थी। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही दोपहर तक बाजार में काफी अच्छी रिकवरी आ गई और अंत में बाजार लगभग कल के स्तर पर ही सपाट बंद हुआ।

भारतीय बाजार आज उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुए। बाजार ने गैप डाउन ओपनिंग दी थी। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही दोपहर तक बाजार में काफी अच्छी रिकवरी आ गई और अंत में बाजार लगभग कल के स्तर पर ही सपाट बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों, यूएस PPI आंकड़ों और अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में बढ़ोतरी के चलते बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों और यूएन द्वारा भारत के जीडीपी ग्रोथ की डाउनग्रेडिंग ने शुरुआती कारोबार में बाजार में असर दिखाया।
सेसेंक्स आज 195 अंकों 61,040.32 के स्तर पर खुला था। कारोबारी दिन के शुरुआती आधे भाग में सेटिमेंट नेगेटिव बना रहा और सेसेंक्स इंट्राडे में 478 अंक गिरकर 60,757.03 तक पहुंच गया लेकिन लंच के बाद बाजार एक बार फिर घूमता नजर आया और सेसेंक्स दिन भर की सारी गिरावट से उबरते हुए दिन के निचले स्तर से 568 अंक ऊछलकर 61,324.59 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया और कारोबार के अंत में 12.2 अंक की गिरावट के साथ 61,223 के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह एनएसई निफ्टी आज 72.8 अंक की कमजोर के साथ 18,185 पर खुला था। इंट्राडे में यह 138.15 अंक की गिरावट के साथ 18,119.65 के निचले स्तर तक गया। दोपहर के बाद इसमें रिकवरी आती दिखी और निचले स्तरों से 167.3 अंक बढ़कर इसने 18,286.95 का इंट्राडे हाई छुआ। कारोबार के अंत में 2.05 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,255.75 के स्तर पर बंद हुआ।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला। शुरुआती आधे कारोबारी सत्र में इसमें कंसोलिडेशन देखने को मिला। इसने अपने पिछले 5 कारोबारी दिनों के हायर लोज फॉर्मेशन को नकार दिया लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी दौर में इसमें जोरदार रिकवरी देखने को मिली।
अमेरिका में कोरोना के बढते मामलों के चलते Wall Street से नेगेटिव रुझान आने के साथ ही एशियन मार्केट भी कमजोर नजर आए।
चंदन तपड़िया ने आगे कहा कि निफ्टी ने डेली स्कैल पर एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया है और पिछले 6 कारोबारी सत्रों के हायर हाईज बना रहा है। वीकली फ्रेम पर भी इसने एक बुलिश कैंडल बनाया है और पिछले 3 हफ्ते से इसमें तेजी बनी हुई है। अब निफ्टी को 18,400 की तरफ जाने के लिए 18,081 के ऊपर टिके रहना होगा जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 18,181 और 18000 जोन की तरफ जाना होगा।
Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि आज बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंतत: यह सपाट बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार में इसमें अच्छी रिवकरी आई।
अगले हफ्ते बाजार सबसे पहले सोमवार की शुरुआती कारोबार में HCL Technologies और HDFC Bank के रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दिया। हमें इंडेक्स में अभी और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि इसका रुझान अभी और पॉजिटीव बना रहेगा। बाजार भागीदारों को गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहना चाहिए और ऐसे सेक्टर पर फोकस करना चाहिए जो बेंचमार्क इंडेक्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आ रहे है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।