Taking Stock:शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से रिकवरी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि फेड के कठोर रवैये ने निवेशकों को फेड मीट के पहले सतर्क कर दिया है। इसके चलते बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है

अपडेटेड May 02, 2022 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार नीचे से रिकवर होने में कामयाब रहा जो इस बात का संकेत है कि बुल्स सरेंडर करने के मूड में नहीं हैं

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से आज कुछ रिकवरी हुई। मेटल, बैंकिंग, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। इससे बाजार में निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 85, निफ्टी 33 अंक गिरकर बंद हुए लेकिन निफ्टी बैंक में 76 अंक की तेजी रही। सेंसेक्स 85 अंक गिरकर 56,976 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 अंक गिरकर 17,069 पर बंद हुआ निफ्टी बैंक 76 अंक चढ़कर 36,164 पर बंद हुआ। मिडकैप 177 अंक गिरकर 29,703 पर बंद हुआ। बता दें कि ईद की अवसर पर कल यानी 3 मई को बाजार बंद रहेगा।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि फेड के कठोर रवैये ने निवेशकों को फेड मीट के पहले सतर्क कर दिया है। इसके चलते बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। dollar index में लगातार आ रही तेजी और कमोडिटी की कीमतों में बढ़त ने रिस्क उठाने की क्षमता को चोट पहुंचाई है। दूसरी तरफ जीएसटी टैक्स कलेक्शन, ऑटो बिक्री आंकड़े और अप्रैल के PMI आंकड़े सुधरते इकोनॉमिक आउटलुक की ओर संकेत कर रहे हैं।

4 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार नीचे से रिकवर होने में कामयाब रहा। जो इस बात का संकेत है कि बुल्स सरेंडर करने के मूड में नहीं हैं। बाजार का सही परीक्षण 4 मई को खत्म होने वाली फेड की बैठक के बाद आने वाले उतार-चढ़ाव के दौरान ही सही तरीके से होगा। कंपनियों के नतीजे और दूसरे घरेलू मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े बाजार के उतार-चढ़ाव को और बल दे सकते हैं। ऐसे पोजीशन को सीमित रखना और चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाना भी सही रणनीति होगी।

हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि US फेड के कठोर रवैये के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। FII की बिकवाली, कमोडिटी की बढ़ती कीमतें, डॉलर-इंडेक्स में आ रही मजबूती, बाजार पर नेगेटिव असर डाल रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ GST कलेक्शन में बढ़ोतरी, ऑटो बिक्री के अच्छे आंकड़े और मैन्युफैक्चरिंग PMI में मजबूती, बाजार के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 16,700 पर पहला सपोर्ट है। वहीं 17,200 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। जबकि बैंक निफ्टी के लिए 35,500 पर सपोर्ट है। जबकि 36,500 पर रजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।