Taking stocks: लगातार चौथे दिन बाजार में रही कमजोरी, जानिए 15 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Taking stocks: बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबार के अंत में निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी इन चार दिनों में करीब 800 अंक टूटा है। ऐसे में अब एक रिलीफ रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 9:51 PM
निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 16950 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17380–17400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है

Taking stocks:14 मार्च को लगातार चौथे दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली है। कारोबार के अंत में आज Sensex 337.66 अंक यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 57900.19 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 111.00 अंक यानी 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 17043.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में करीब 1173 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, 2257 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जबकि, 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिग्गजों की तरह ही आज छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी के टॉप लूजर और गेनर

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, टीसीएस और एचडीएफसी लाइफ आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी के टॉप गेनर रहे। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। पावर, रियल्टी, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो में 1-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी आज कमजोरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 37 पैसे कमजोर होकर 82.49 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.12 के स्तर पर बंद हुआ था।


15 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयर खान के जतिन गेडिया का कहना है कि बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबार के अंत में निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी इन चार दिनों में करीब 800 अंक टूटा है। ऐसे में अब एक रिलीफ रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव क्रॉसओवर दे रहा है ये बिकवाली का संकेत है। इसके साथ ही कीमतें विस्तारित हो रहे लोअर बोलिंगर बैंड के साथ-साथ गति कर रही हैं। इससे गिरावट जारी रहने को संकेत मिल रहे हैं। इस समय निफ्टी में ट्रेड करने की सबसे अच्छी रणनीति उछाल में 17150 – 17200 के आसपास बिकवाली करने की होगी। अब निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 16950 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17380–17400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि ग्लोबल बाजार की अनिश्चितता के बीच घरेलू बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी आज एक बार 17000 के नीचे भी फिसल गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ 17043  के स्तर पर बंद हुआ। नियर टर्म में बाजार के दबाव में रहने की संभावना है। अमेरिका में कई बैंकों के खतरे के दायरे में आ जानें की खबरों के बीच बाजार की नजरें अब गुरुवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर लगी रहेंगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।