Get App

Taking stock: सेंसेक्स फिर 60000 के पार, निफ्टी 17750 के करीब हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market:पिछले हफ्ते के विपरीत इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी हुई है। आईसीआईसीआई बैंक के अच्छे नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से आज बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला है। हेडलाइन इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि पिछले सप्ताह के बेहतर प्रदर्शन के बाद ब्रॉडर मार्के में थोड़ी सुस्ती देखने को मिली। यह हफ्ता कंपनियों के नतीजों से भरा हफ्ता है। इसके आलावा इसी हफ्ते अप्रैल की F&O एक्सपायरी भी है। ऐसे में बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 8:32 PM
Taking stock: सेंसेक्स फिर 60000 के पार, निफ्टी 17750 के करीब हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बैंक निफ्टी 42700-43000 के अहम सप्लाई जोन के करीब है। ये स्तर पार होने पर हमें 43500 और 44000 के स्तर की ओर रैली की उम्मीद दिख रही है। नीचे की तरफ इसके लिए 42000 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है

Market today: आज 24 अप्रैल को बेंचमार्क इंडेक्स पिछले हफ्ते के दबाव से उबरते दिखे और बढ़त के साथ बंद हुए। कुछ प्राइवेट बैंकों के मजबूत नतीजों ने बाजार के मूड को सुधार दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 0.67 फीसदी यानी 410.04 अंकों की बढ़त के साथ 60056.10 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 119.35 यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 17743.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते आईटी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों के बाद बाजार दबाव में आ गया था। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के कुछ पदाधिकारियों की हॉकिस टिप्पणी ने भी बाजार का मूड खराब किया था। लेकिन आज बाजार में आईटी और बैंक शेयरों में निचले स्तरों से खरीदारी आती दिखी।

आज के कारोबार में लगभग 1847 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1643 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स पर नडर डालें तो आईटी और फाइनेंशियल्स आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। जबकि फार्मा ने बिक्री के दबाव का सामना किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने हेडलाइन निफ्टी 50 से कमतर प्रदर्शन किया लेकिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें