इसके साथ ही बैंक की ओर से अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए गए हैं। बैंक ने बताया कि 31 मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 253 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा है। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII), जो एक बैंक के जरिए अपनी उधार गतिविधियों से अर्जित इंटरेस्ट इनकम और जमाकर्ताओं को दिए जाने वाले इंटरेस्ट के बीच का अंतर है, 7.5% बढ़ गया, जो वित्त वर्ष 2013 की इसी तिमाही में 527.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 567 करोड़ रुपये हो गया।
इनमें इजाफा
मार्च तिमाही में GNPA 1.44% रही, जो दिसंबर तिमाही में 1.69% थी। नेट एनपीए तिमाही-दर-तिमाही 0.98% के मुकाबले 0.85% पर आ गया। मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान करेंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट (CASA) पिछली तिमाही की तुलना में 5.85% बढ़ गया। Q4 के दौरान, कुल जमा पिछली तिमाही (Q3 FY24) की तुलना में 5.80% और पिछले वित्तीय वर्ष (FY23) की चौथी तिमाही की तुलना में 3.66% बढ़ गई।
इनमें ग्रोथ
FY24 के लिए नेट प्रॉफिट 31 मार्च 2024 तक 1,072 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष में 1,029 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.18% ज्यादा था। करेंट अकाउंट और सेविंग खाता 940 करोड़ रुपये सालाना बढ़कर 13,736 करोड़ रुपये से 14,676 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक की जमा राशि बढ़कर 49,515 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2023 में 47,766 करोड़ रुपये से अधिक) हो गई। 31 मार्च, 2024 तक नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 2151 करोड़ रुपये हो गई, जो कि वित्त वर्ष 23 में 2,094 करोड़ रुपये से 2.72% अधिक है।
Tamilnad Mercantile Bank का शेयर एनएसई पर 22 अप्रैल को 16.75 रुपये (3.47%) बढ़कर 498.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर का एनएसई पर 52 वीक हाई 611.35 रुपये रहा है और इसका 52 वीक लो प्राइज 402 रुपये रहा है। एक साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 22 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।