Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल इसी साल अक्टूबर में शेयर बाजार में एंट्री कर सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा कैपिटल अक्टूबर में अपना मेगा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च कर सकती है। इस आईपीओ का साइज करीब 2 अरब डॉलर (करीब ₹17,688 करोड़) हो सकता है। इस खबर के बाद आज 11 सितंबर को टाटा ग्रुप की ही एक दूसरी कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) के शेयरों में 3% तक की उछाल देखने को मिली।