Tata Chemicals, GHCL में 8% तक की तेजी, सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई खरीदारी

Tata Chemicals Share price: सोडा ऐश कई इंडस्ट्रीज के लिए एक अहम कंपोनेंट है, जिसमें ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल प्रोडक्शन और डिटर्जेंट इंडस्ट्री शामिल हैं। सरकार का हस्तक्षेप घरेलू बाजार को स्टेबल करने और लोकल प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट देने के मकसद से किया गया है

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
टाटा केमिकल्स लिमिटेड और गुजरात हेवी केमिकल्स लिमिटेड (GHCL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।

Tata Chemicals Share: टाटा केमिकल्स लिमिटेड और गुजरात हेवी केमिकल्स लिमिटेड (GHCL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। दरअसल, सरकार ने सोडा ऐश के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस की घोषणा की है। इस खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। टाटा केमिकल्स के शेयर इस समय 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 1057 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, GHCL में 8.44 फीसदी तेजी आई है और यह 729.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है सरकार का फैसला?

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि सोडा ऐश के लिए इंपोर्ट पॉलिसी को 'Free' से बदलकर 'Restricted' कर दिया गया है और मिनिमम इंपोर्ट प्राइस 20108 रुपये प्रति मीट्रिक टन है। DGFT ने कहा कि यह स्कीम 30 जून 2025 तक लागू रहेगी।


सोडा ऐश कई इंडस्ट्रीज के लिए एक अहम कंपोनेंट है, जिसमें ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल प्रोडक्शन और डिटर्जेंट इंडस्ट्री शामिल हैं। सरकार का हस्तक्षेप घरेलू बाजार को स्टेबल करने और लोकल प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट देने के मकसद से किया गया है।

इसके अलावा, नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मौजूदा फ्री इंपोर्ट पॉलिसी 1 जुलाई 2025 से फिर से लागू होगी, जब तक कि इसमें आगे कोई संशोधन नहीं किया जाता। यह डेवलपमेंट उन कई सेक्टर्स को प्रभावित करता है जो आयातित सोडा ऐश पर निर्भर हैं।

मौजूदा समय में चीन की कंपनियां भारत में बड़ी मात्रा में सोडा ऐश की डिंपिंग कर रही है। निर्मल बंग सिक्योरिटीज का कहना है कि चीन में अभी सोडा ऐश की कीमतें 200 से 220 डॉलर प्रति टन है। अब सरकार के कदम से घरेलू कंपनियों को 20 फीसदी तक का फायदा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।