Get App

Tata Chemicals, GHCL में 8% तक की तेजी, सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई खरीदारी

Tata Chemicals Share price: सोडा ऐश कई इंडस्ट्रीज के लिए एक अहम कंपोनेंट है, जिसमें ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल प्रोडक्शन और डिटर्जेंट इंडस्ट्री शामिल हैं। सरकार का हस्तक्षेप घरेलू बाजार को स्टेबल करने और लोकल प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट देने के मकसद से किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 2:28 PM
Tata Chemicals, GHCL में 8% तक की तेजी, सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई खरीदारी
टाटा केमिकल्स लिमिटेड और गुजरात हेवी केमिकल्स लिमिटेड (GHCL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।

Tata Chemicals Share: टाटा केमिकल्स लिमिटेड और गुजरात हेवी केमिकल्स लिमिटेड (GHCL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। दरअसल, सरकार ने सोडा ऐश के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस की घोषणा की है। इस खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। टाटा केमिकल्स के शेयर इस समय 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 1057 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, GHCL में 8.44 फीसदी तेजी आई है और यह 729.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है सरकार का फैसला?

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि सोडा ऐश के लिए इंपोर्ट पॉलिसी को 'Free' से बदलकर 'Restricted' कर दिया गया है और मिनिमम इंपोर्ट प्राइस 20108 रुपये प्रति मीट्रिक टन है। DGFT ने कहा कि यह स्कीम 30 जून 2025 तक लागू रहेगी।

सोडा ऐश कई इंडस्ट्रीज के लिए एक अहम कंपोनेंट है, जिसमें ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल प्रोडक्शन और डिटर्जेंट इंडस्ट्री शामिल हैं। सरकार का हस्तक्षेप घरेलू बाजार को स्टेबल करने और लोकल प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट देने के मकसद से किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें