Get App

Tata Group Stocks: ₹252 करोड़ के मुनाफे से घाटे में आई टाटा कंपनी, शेयर धड़ाम

Tata Group Stocks: टाटा की एक दिग्गज कंपनी जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹252 करोड़ के मुनाफे से घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 14% की रफ्तार से बढ़ा। ऐसे में इसके शेयर झुलस गए और टूट गए। जानिए कि रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद टाटा कंपनी के मुनाफे को झटका क्यों लगा और चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 10:52 AM
Tata Group Stocks: ₹252 करोड़ के मुनाफे से घाटे में आई टाटा कंपनी, शेयर धड़ाम
Tata Group Stocks: जून तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे से घाटे में आने पर टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर आज धड़ाम हो गए।

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की केमिकल कंपनी टाटा केमिकल्स ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद रिजल्ट पेश किया और आज उसकी आंच में शेयर झुलस गए। कंपनी जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹250 करोड़ के मुनाफे से घाटे में आई तो शेयर धड़ाम हो गया और यह 3% से अधिक टूट गया। इस पर बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया और अब भी काफी कमजोर है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.71% की गिरावट के साथ ₹679.65 (Tata Chemicals Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 3.26% टूटकर ₹675.80 तक आ गया था।

Tata Chemicals Q1 Result: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में सालाना आधार पर टाटा केमिकल्स कंसालिडेटेड लेवल पर ₹252 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹17 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14.4% बढ़कर ₹4,255 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने मुनाफे में गिरावट की वजह लोअर रियलाइजेशंस, अन्य स्रोत से कमाई में कमी और ज्वाइंट वेंचर की कम कमाई को बताया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो दबाव दिखा और ईबीआईटीडीए इस दौरान ₹649 करोड़ से 14.5% फिसलकर ₹555 करोड़ पर आ गया और ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 17.5% से घटकर 13% रह गया।

टाटा केमिकल्स ग्लास, डिटर्जेंट, इंडस्ट्रियल और केमिकल सेक्टर्स की अहम सप्लायर है। सब्सिडयरी कंपनी रैलिस इंडिया के जरिए इसकी क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस में भी शानदार मौजूदगी है। इसकी पुणे और बेंगलुरु में आरएंडडी फैसिलिटीज है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें