Get App

Tata Communication का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22200, 22300 और 22400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47700, 47800 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47600, 47500 और 47400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 6:08 PM
Tata Communication का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Tata Communication पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

आज सेंसेक्स में मारुति सुजुकी, एसबीआई, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डी लैब और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान में नजर आये। आज सेंसेक्स में एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में पावर ग्रिड, बीपीसीएल, ग्रासिम, टाटा मोटर्स के शेयर लूजर्स के रूप में लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो ओबेरॉय रियल्टी, एमफैसिस, अपोलो टायर्स, चोला इनवेस्टमेंट, मणप्पुरम फाइनेंस और एक्साइड के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि केनरा बैंक, पीआई इंडस्ट्रीज, वक्रांगी, बायोकॉन, बैंक ऑफ इंडिया और प्रेस्टीज एस्टेड के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22200, 22250 और 22300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22100, 22050 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47500, 47700 और 47800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47300, 47200 और 47000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें