ये 4 स्टॉक्स में कम समय में देंगे जोरदार मुनाफा, दिग्गजों के सुझाये दमदार शेयर के क्या हैं टारगेट प्राइस

Tata Communication पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। शुभम ने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदना चाहिए। इसमें 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। टाटा कम्यूनिकेशंस में 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
Cyient के स्टॉक पर नरेंद्र सोलंकी ने खरीदारी की राय दी । उन्होंने कहा मिडकैप सेगमेंट के इस स्टॉक में 1060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी में इस समय 115 अंक ऊपर चढ़कर 18000 के स्तर के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि बैंक निफ्टी भी हरे निशान में कारोबार कर कर रहा है। बैंक निफ्टी करीब 172 अंक ऊपर 42340 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले चार ट्रेड सुझाये हैं।आज चारों एक्सपर्ट्स ने टाटा कम्यूनिकेशंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके सीमेंट और साएंट के शेयरों पर ट्रेड सुझाये गये हैं। चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, राजेश पालवीय द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक कविता जैन ने सुझाया और नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Communication (टाटा कम्यूनिकेशंस)

    शुभम अग्रवाल ने Tata Communication के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ultratech Cement (अल्ट्राटेक सीमेंट)


    राजेश पालवीय ने एफ एंड ओ सेक्टर से Ultratech Cement पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement का स्टॉक फ्यूचर में 7356 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 7500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7270 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Brokers Radar: रिलायंस, टाटा केमिकल्स, फेडरल बैंक ब्रोकरेजेज की टॉप पिक्स में हैं शामिल

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः JK Cement (जेके सीमेंट )

    कविता जैन ने कहा कि आज उन्हें JK Cement का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 2911 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2947 से 3200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 2880 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Cyient (साएंट)

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Cyient का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Cyient के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 893 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले समय में तेजी नजर आयेगी। इसमें बने रहने पर 1060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।