Get App

ये 4 स्टॉक्स में कम समय में देंगे जोरदार मुनाफा, दिग्गजों के सुझाये दमदार शेयर के क्या हैं टारगेट प्राइस

Tata Communication पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। शुभम ने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदना चाहिए। इसमें 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। टाटा कम्यूनिकेशंस में 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 10:36 AM
ये 4 स्टॉक्स में कम समय में देंगे जोरदार मुनाफा, दिग्गजों के सुझाये दमदार शेयर के क्या हैं टारगेट प्राइस
Cyient के स्टॉक पर नरेंद्र सोलंकी ने खरीदारी की राय दी । उन्होंने कहा मिडकैप सेगमेंट के इस स्टॉक में 1060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

निफ्टी में इस समय 115 अंक ऊपर चढ़कर 18000 के स्तर के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि बैंक निफ्टी भी हरे निशान में कारोबार कर कर रहा है। बैंक निफ्टी करीब 172 अंक ऊपर 42340 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले चार ट्रेड सुझाये हैं।आज चारों एक्सपर्ट्स ने टाटा कम्यूनिकेशंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके सीमेंट और साएंट के शेयरों पर ट्रेड सुझाये गये हैं। चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, राजेश पालवीय द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक कविता जैन ने सुझाया और नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Communication (टाटा कम्यूनिकेशंस)

शुभम अग्रवाल ने Tata Communication के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ultratech Cement (अल्ट्राटेक सीमेंट)

राजेश पालवीय ने एफ एंड ओ सेक्टर से Ultratech Cement पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement का स्टॉक फ्यूचर में 7356 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 7500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7270 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें