आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी ने यह राय जताई है। ब्रोकरेज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस शेयर पर Buy रेटिंग की सिफारिश की है। इसके लिए 3915 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है। बीते शुक्रवार को TCS के शेयरों में 5 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है और यह स्टॉक NSE पर 3509 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12,85,058.84 करोड़ रुपये हो गया है।
