BTST/STBT Calls for Friday : निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार दिखाई दिया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 24,793 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 83 प्वाइंट गिरकर 81,362 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Tata Consumer Products
प्रकाश गाबा ने शु्क्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1110 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1080 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने शु्क्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए विप्रो में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 265 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 272 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 263 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Eicher Motors
शिल्पा राउत ने शु्क्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आयशर मोटर्स में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5600 से 5650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5475 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - BirlaSoft
प्रशांत सावंत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बिड़ला सॉफ्ट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 414 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 430/435 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 408 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - Bharti Airtel
सोमिल मेहता ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारती एयरटेल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1877 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1950 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)