Get App

शुक्रवार 20 जून को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Tata Consumer Products पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शु्क्रवार को कमाई के लिए Tata Consumer Products के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1080 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 5:27 PM
शुक्रवार 20 जून को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Wipro पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 272 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Friday : निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार दिखाई दिया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 24,793 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 83 प्वाइंट गिरकर 81,362 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Tata Consumer Products

प्रकाश गाबा ने शु्क्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1110 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1080 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Wipro

मानस जायसवाल ने शु्क्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए विप्रो में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 265 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 272 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 263 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें