Tata Elxsi share price : टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज 28 मार्च को 2 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 7847.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने भारत में क्रिटिकल केयर इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए जर्मनी स्थित ड्रेजर (Dräger) के साथ साझेदारी की है। Dräger मेडिकल और सेफ्टी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर है। इस खबर के बाद आज सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है और कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 48,939 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है Tata Elxsi और Dräger का प्लान?
Tata Elxsi और Dräger ने भारत में क्रिटिकल केयर इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत Dräger पुणे में टाटा एलेक्सी की फैसिलिटी में एक नया ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ODC) स्थापित करके अपनी रिसर्च और डेलवपमेंट को आगे बढ़ाने का प्लान है।
यह डेवलपमेंट सेंटर दोनों ऑर्गेनाइजेशन के टैलेंट को एकजुट करेगा। इनके द्वारा दुनिया भर में ऑपरेशन थिएटर (OT) के लिए इनोवेटिव क्रिटिकल केयर मेडिकल डिवाइस को डिजाइन और डेवलप किया जाएगा।
Tata Elxsi और Dräger का बयान
टाटा ग्रुप की फर्म ने एक बयान में कहा, यह सेंटर हब कॉन्सेप्चुलाइजेशन से लेकर प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइप और टेस्टिंग तक क्रिटिकल केयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट के सभी पहलुओं पर फोकस करेगा।
Dräger इंडिया ग्रुप के MD शालीन पटेल ने कहा, टाटा एलेक्सी के साथ हमारा सहयोग नेक्स्ट जनरेशन के लिए क्रिटिकल केयर सॉल्यूशन डेवलप करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। इस सेंटर की स्थापना R&D हब के रूप में भारत के स्ट्रेटेजिक इंपोर्टेंस में हमारे भरोसे को दिखाती है।
बता दें कि एलारा सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने टाटा एलेक्सी पर 'Accumulate' रेटिंग बनाए रखी है। वहीं, ब्रोकरेज ने अपना टारगेट प्राइस 8,490 रुपये से बढ़ाकर 8,610 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।