Tata Elxsi share price : टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज 28 मार्च को 2 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 7847.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने भारत में क्रिटिकल केयर इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए जर्मनी स्थित ड्रेजर (Dräger) के साथ साझेदारी की है। Dräger मेडिकल और सेफ्टी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर है। इस खबर के बाद आज सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है और कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 48,939 करोड़ रुपये हो गया है।
