टाटा ग्रुप फुल जोश में है। टाटा मोटर्स आज 20 फीसदी भागा है। ग्रूप के दूसरे शेयरों में भी जोरदार तेजी है। पिछले 15 दिनों से ही पूरा ग्रुप जबरदस्त उछाल दिखा रहा है। Tata Motors में तूफानी तेजी का हाल ये है कि ये शेयर एक माह में ही 45 फीसदी दौड़ा है। Electric vehicle कारोबार में TPG के बड़े निवेश के बाद TATA MOTORS तूफानी रफ्तार में है। आज ही ये शेयर करीब 20 फीसदी दौड़ा है।
टाटा मोटर्स ही पूरे टाटा ग्रुप का साम्राज्य बढ़ता नजर आ रहा है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 23.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। अक्टूबर में ही इसमें 1.18 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 30 सितंबर को ग्रुप की मार्केट कैप 22.35 लाख करोड़ रुपए थी।
अक्टूबर में टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल आया है। अक्टूबर में TATA MOTORS में 49 फीसदी, TTML में 43फीसदी, TATA POWER में 41 फीसदी, TATA MOTORS DVR में 25 फीसदी और TATA INVEST में 24 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
अक्टूबर में किसका कितना बढ़ा मार्केट कैप इस पर नजर डालें तो इस अवधि में TATA MOTORS के मार्केट कैप में 55000 करोड़ रुपए का, TITAN के मार्केट कैप में 37000 करोड़ रुपए का TATA POWER के मार्केट कैप में 20000 करोड़ रुपए का, TATA STEEL के मार्केट कैप में 10000 करोड़ रुपए का और TATA CHEM के मार्केट कैप में 5500 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
इसी तरह अडानी ग्रुप पर नजर डालें तो 30 सितंबर को अडानी ग्रुप की मार्केट कैप 85.6 हजार करोड़ रुपए थी जो वर्तमान में 89.3 हजार करोड़ रुपए है। इस अवधि में अडानी ग्रुप की मार्केट कैप में 36.7 हजार करोड़ रुपए की बढ़त हुई है।