Get App

टाटा समूह ने Tejas Networks में 26% हिस्सेदारी 1,038 करोड़ रुपये में खरीदने का दिया खुला ऑफर

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को Tejas Networks का शेयर 5 प्रतिशत उछला

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2021 पर 9:59 AM
टाटा समूह ने Tejas Networks में 26% हिस्सेदारी 1,038 करोड़ रुपये में खरीदने का दिया खुला ऑफर

टाटा समूह की फर्मों ने शुक्रवार को घरेलू टेलीकॉम गियर फर्म तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) में लगभग 26% हिस्सेदारी 1,038 करोड़ रुपये में  खरीदने के लिए खुली पेशकश की।

यह ऑफर तेजस नेटवर्क में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के लिए टाटा समूह की बोली का हिस्सा है।

इस खुले ऑफर के तहत टाटा संस (Tata Sons) और उसकी सहायक कंपनियों पैनाटोन फिनवेस्ट, आकाशस्थ टेक्नोलॉजीज (Panatone Finvest, Akashastha Technologies) ने तेजस नेटवर्क्स के करोड़ों पेड अप इक्विटी शेयरों को 258 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने के लिए कैश ऑफर दिया है।

इस ओपन ऑफर के लेटर में कहा गया है कि यह खुला ऑफर खरीदार की तरफ से  तेजस नेटवर्क्स के सभी पात्र शेयरधारकों से 258 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 10,38,59,52,798 रुपये में 4,02,55,631 इक्विटी शेयर खरीदने के लिए है, जो कि विस्तारित वोटिंग शेयर कैपिटल का 26 प्रतिशत है।

मिंट की खबर के मुताबिक तेजस नेटवर्क्स ने 29 जुलाई को कहा था कि टाटा संस की एक यूनिट एक मल्टी स्टेप डील के तहत लगभग 1,890 करोड़ में तेजस नेटवर्क्स में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदेगी और कंपनी ने पैनाटोन फिनवेस्ट के साथ करार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें