Tata Group shares fall : टाटा ग्रुप के शेयरों में 30% तक की गिरावट, टाटा मोटर्स 3 महीने में 23% टूटा

Tata Group shares : टाटा समूह के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स 52 हफ्ते की हाई से 32 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 23 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा कंज्यूमर 52 हफ्ते की हाई से 26 फीसदी टूट गया है

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 6:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाइटन 52 हफ्ते की हाई से 11 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 7 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है

Tata Group shares : कुछ महीनों से टाटा समूह के शेयरों में गिरावट है। ET की एक रिपोर्ट बताती है कि कमजोर दूसरी तिमाही के नतीजों के चलते टाटा ग्रुप के शेयरों में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। टाटा समूह के प्रदर्शन और उनपर दबाव की वजह पर गहराई से नजर डालें तो पता चलता है कि कमजोर Q2 नतीजों के चलते इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव बना है। दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा सालाना आधार 10 फीसदी घटा है। इस अवधि में टाटा मोटर्स की बिक्री 4 फीसदी घटी है। टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में महीने दर महीने आधार पर 2 फीसदी की मामूली बढ़त हुई है। टाटा स्टील के दूसरी तिमाही के मुनाफे का आंकड़ा सबसे कमजोर रहे हैं। यहां हम ये खबर ET के हवाले से दे रहे हैं।

मॉर्गन स्टैनली ने कहा अभी और चल सकता है बुल मार्केट, फाइनेंशियल और कंज्यूमर सिक्लिकल शेयरों में होगी कमाई

टाटा समूह के शेयरों का प्रदर्शन


टाटा समूह के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स 52 हफ्ते की हाई से 32 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 23 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा कंज्यूमर 52 हफ्ते की हाई से 26 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 22 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। ट्रेंट 52 हफ्ते की हाई से 17 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 1 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा पावर 52 हफ्ते की हाई से 11 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 2 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाइटन 52 हफ्ते की हाई से 11 फीसदी टूट गया है। वहीं, 3 महीने में इसने 7 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। टाटा स्टील 52 हफ्ते की हाई से 19 फीसदी टूट गया है। जबकि, 3 महीने में इसने 1 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है। टीसीएस 52 हफ्ते की हाई से 3 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं, 3 महीने में इसने 2 फीसदी निगेटेव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।