Tata Top 10: टाटा की बिगेस्ट दस कंपनियां, चेक करें आपके पोर्टफोलियो में कोई है?

Tata Top 10: पिछले कारोबारी हफ्ते मंगलवार 21 नवंबर को टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन (Titan) ने नया माइलस्टोन छू लिया। यह टीसीएस (TCS) के बाद टाटा की दूसरी कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के लेवल को पार कर गया। अब अगर टाटा के सभी शेयरों की बात करें तो यहां नीचे सबसे अधिक मार्केट कैप वाले टॉप के दस टाटा स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 9:49 AM
Story continues below Advertisement
TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की बात करें तो इसका मार्केट कैप 12.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं टाइटन 17वें स्थान पर है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Top 10: पिछले कारोबारी हफ्ते मंगलवार 21 नवंबर को टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन (Titan) ने नया माइलस्टोन छू लिया। यह टीसीएस (TCS) के बाद टाटा की दूसरी कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के लेवल को पार कर गया। वहीं टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की बात करें तो इसका मार्केट कैप 12.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं टाइटन 17वें स्थान पर है। अब अगर टाटा के सभी शेयरों की बात करें तो यहां नीचे सबसे अधिक मार्केट कैप वाले टॉप के दस टाटा स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है।

    Tata Top 10 m-cap Companies

    मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप के टॉप के दस स्टॉक्स की बात करें तो 12,65,153.60 करोड़ रुपये की बाजार पूंजी के साथ टॉप पर है। इसके बाद 301723.00 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ टाइटन दूसरे, 223826.84 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ टाटा मोटर्स तीसरे पर, 153848.64 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ टाटा स्टील चौथे और 94191.74 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ट्रेंट पांचवे स्थान पर हैं।


    छठे स्थान पर 86179.77 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सातवें स्थान पर 82487.69 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ टाटा पावर और आठवें स्थान पर 59,834.36 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इंडियन होटल्स है। नवें स्थान पर टाटा एलेक्सी है जिसका फुल मार्केट कैप 51,894.96 करोड़ रुपये है और दसवें स्थान पर काबिज टाटा कम्यूनिकेशंस का मार्केट कैप 49,111.20 करोड़ रुपये है।

    Ceiling Fans खरीदते समय सावधान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया सही तरीका

    मौजूदा शेयर भाव के साथ मार्केट कैप की समरी

    स्टॉक मार्केट कैप  शेयर प्राइस (24 नवंबर का बंद भाव)
    TCS  12,65,153.60 करोड़ रुपये 3457.60 रुपये
    Titan 3,01,723.00 करोड़ रुपये 3398.60 रुपये
    Tata Motors    2,23,826.84 करोड़ रुपये 673.65 रुपये
    Tata Steel   1,53,848.64 करोड़ रुपये 125.90 रुपये
    Trent 94,191.74 करोड़ रुपये 2649.65 रुपये
    Tata Consumer Products  86,179.77 करोड़ रुपये 927.65 रुपये
    Tata Power 82,487.69 करोड़ रुपये 258.15 रुपये
    Indian Hotels 59,834.36 करोड़ रुपये 421.25 रुपये
    Tata Elxsi   51,894.96 करोड़ रुपये 8333.00 रुपये
    Tata Communications 49,111.20 करोड़ रुपये 1723.20 रुपये


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।