Tata Top 10: पिछले कारोबारी हफ्ते मंगलवार 21 नवंबर को टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन (Titan) ने नया माइलस्टोन छू लिया। यह टीसीएस (TCS) के बाद टाटा की दूसरी कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के लेवल को पार कर गया। वहीं टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की बात करें तो इसका मार्केट कैप 12.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं टाइटन 17वें स्थान पर है। अब अगर टाटा के सभी शेयरों की बात करें तो यहां नीचे सबसे अधिक मार्केट कैप वाले टॉप के दस टाटा स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है।
