Get App

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प में मजबूत तिमाही नतीजों ने भरा दम, 20% बढ़कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा शेयर

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन मुख्य रूप से इक्विटी शेयरों और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में दीर्घकालिक निवेश करती है। यह टाटा समूह की कंपनियों सहित तमाम दूसरी कंपनियों के सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध सिक्युरिटीज के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करती है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प डेट इंस्ट्रूमेंट्स,म्यूचुअल फंड्स और विभिन्न सेक्टरों की दूसरी कंपनियों में भी निवेश करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 3:51 PM
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प में मजबूत तिमाही नतीजों ने भरा दम, 20% बढ़कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा शेयर
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 83.91 प्रतिशत से बढ़कर 87.36 प्रतिशत हो गया है और प्रति शेयर आय (ईपीएस) वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 10.5 रुपये रही है

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 30 जनवरी को 20 प्रतिशत बढ़कर 5,794 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बता दें कि कल यानी 29 जनवरी को कंपनी ने 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में कंपनी को 53.2 करोड़ रुपये का कंसोलीडेटेड मुनाफा हुआ है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

कामकाजी आय सालाना आधार पर 36.87 फीसदी बढ़ी

तीसरी तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 36.87 फीसदी बढ़कर 51.6 करोड़ रुपए रही है। वहीं, EBITD सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 44.2 करोड़ रुपए रहा है। आज ये स्टॉक एनएसई पर 965.65 रुपए यानी 20 फीसदी की बढ़त के साथ 5794 रुपए पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 29,300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 83.91 प्रतिशत से बढ़कर 87.36 प्रतिशत हो गया है और प्रति शेयर आय (ईपीएस) वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 10.5 रुपये रही है। पीएटी के अलावा, होल्डिंग कंपनी को इक्विटी निवेश की बिक्री पर 64.65 करोड़ रुपये का मुनाफा भी हुआ है। इसको कंपनी की कमाई में शामिल किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें