सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। आज सेंसेक्स में एलएंडटी, एमएंडएम, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में दिखे। जबकि टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान में शामिल नजर आये। आज निफ्टी में अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेस, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को और ग्रासिम के स्टॉक्स गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएसस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और सन फार्मा लूजर्स के रूप में लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो जैन इरीगेशन रिको ऑटो, मुंजाल शॉ, नवनीत एजुकेशन और नावा लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22200, 22300 और 22400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22100, 22050 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47000, 46900 और 46800 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1186 रुपये, टारगेट - 1200 रुपये, स्टॉपलॉस - 1174 रुपये
Ambuja Cements Future : खरीदें - 584 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 564 रुपये
AU Small Finance Bank Future : खरीदें - 585 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 568 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Tata Motors पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Motors की फरवरी की एक्सपायरी वाली 980 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30/35 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)