Tata Motors का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 21450, 21500 और 21600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21500, 21450 और 21400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 46100, 46200 और 46500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 46100, 46000 और 45900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 2:03 PM
Tata Motors पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 810 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स फिलहाल 336 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 116 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स में गिरनेवाले शेयर में पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति सुजुकी के शेयर शामिल नजर आये। वही निफ्टी में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाइटन के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। मिडकैप की बात करें तो आलोक इंडस्ट्रीज, स्मार्टलिंक नेटवर्क, इपका लैब्स, मुंजाल ऑटो, बर्जर पेंट्स और थॉमस कुक के शेयर भी गिरावट पर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21450, 21500 और 21600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21500, 21450 और 21400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46100, 46200 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46100, 46000 और 45900 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Cipla Future : खरीदें - 1305 रुपये, टारगेट - 1345 रुपये, स्टॉपलॉस - 1280 रुपये

    LIC Housing Finance Future : खरीदें - 579 रुपये, टारगेट - 600 रुपये, स्टॉपलॉस - 562 रुपये

    Aarti Industries Future : खरीदें - 616 रुपये, टारगेट - 635 रुपये, स्टॉपलॉस - 600 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Tata Motors पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Motors की जनवरी की एक्सपायरी वाली 810 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।