Get App

Tata motors share price : पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बावजूद 3% से ज्यादा भागा शेयर, क्या कायम रहेगी ये तेजी?

Tata motors share : तिमाही आधार पर CV मार्केट शेयर में 50 बेसिस प्वाइंट सुधार होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में EV ग्रोथ 13 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी रहनी संभव है। कंपनी के नतीजों की बात करें तो सालाना आधार पर मुनाफा 35 फीसदी तो आय 3 फीसदी गिरी है 

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 2:27 PM
Tata motors share price : पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बावजूद 3% से ज्यादा भागा शेयर, क्या कायम रहेगी ये तेजी?
Tata motors share : तिमाही आधार पर CV मार्केट शेयर में 50 बेसिस प्वाइंट सुधार होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में EV ग्रोथ 13 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी रहनी संभव है

Tata motors share : पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के नतीजे कमजोर रहे हैं। इसके बावजूद शेयर में तेजी है। तेजी के कारणों पर नजर डालें तो कमजोर नतीजों के बावजूद कई मोर्चों पर कंपनी के लिए उम्मीद की किरण नजर आ रही है। इसके चलते स्टॉक में अच्छी रिकवरी आई है। पहली तिमाही में JLR का EBIT मार्जिन 485 बेसिस प्वाइंट घटा है। लेकिन तिमाही आधार पर ये अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा है। कमजोर पहली तिमाही के बाद भी JLR का वित्त वर्ष 2026 का EBIT मार्जिन गाइडेंस 5-7 फीसदी पर बरकरार है। एक्सपर्ट्स का कहा है कि टैरिफ की अनिश्चितता कम होने से सुधार होने की उम्मीद है। टैरिफ के चलते आगे चलकर 300-400 मिलियन पाउंड का असर संभव है।

CV मार्केट शेयर में 50 बेसिस प्वाइंट सुधार होने की उम्मीद

तिमाही आधार पर CV मार्केट शेयर में 50 बेसिस प्वाइंट सुधार होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में EV ग्रोथ 13 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी रहनी संभव है। कंपनी के नतीजों की बात करें तो सालाना आधार पर मुनाफा 35 फीसदी तो आय 3 फीसदी गिरी है। वहीं, मार्जिन सालाना आधार पर 14 फीसदी से गिरकर 9.3 फीसदी पर रहा है। जबकि EBITDA सालाना आधार पर 35 फीसदी घटकर 9724 करोड़ रुपए पर रहा है। टैरिफ की वजह आय में 3.8 फीसदी का असर देखने को मिल सकता है। पहली तिमाही में तिमाही आधार पर JLR की होलसेल वॉल्यूम 28 फीसदी घटी है।

कैसी रही शेयर की चाल

शेयर की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 19.95 रुपए यानी 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 655 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 654.85 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.07 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.15 फीसदी की कमजोरी आई है। 3 महीने में ये शेयर 7.78 फीसदी टूटा है। इस साल अब तक ये शेयर 11.64 फीसदी टूटा है। जबकि 1 साल में इसमें 38.77 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 37.19 फीसदी टूटा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें