Tata Motors : शानदार तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फिदा, 84% की दमदार रैली की जताई उम्मीद

Tata Motors : शानदार तिमाही नतीजों के बीच ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने 26 जुलाई 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

अपडेटेड Jul 30, 2023 पर 4:03 PM
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 43 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। कंपनी ने हाल ही में FY24 की पहली तिमाही के नतीजे जा रही किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 3203 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। शानदार नतीजों के बीच ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर अब भी बुलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि, बीते शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.56 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 413.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 21,024.05 करोड़ रुपये हो गया।

    84 फीसदी की दमदार रैली की उम्मीद

    शानदार तिमाही नतीजों के बीच ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने 26 जुलाई 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को इस स्टॉक में अभी 84 फीसदी की शानदार तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने पहले 675 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था।


    ब्रोकरेज फर्म की राय

    प्रभुदास लीलाधर ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा, "हम कंपनी के गाइडेंस और 1Q नतीजों को ध्यान में रखते हुए अपने FY24/25E EBITDA अनुमान को 13%/9% तक बढ़ाते हैं। टाटा मोटर्स (TTMT) का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हमारे अनुमान (+c30% YoY) से अधिक रहा। इसके अलावा, JLR और India CV बिजनेस के मजबूत प्रदर्शन से मार्जिन में बढ़ोतरी हुई। JLR की वॉल्यूम में सुधार जारी रहने की संभावना है और इसके चलते आने वाली तिमाहियों में गाइडेंस अपग्रेड हो सकता है।" ब्रोकरेज ने आगे कहा कि CV पर कम छूट से मार्जिन में मदद मिलेगी और TTMT एसयूवी में अपनी बढ़त बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    जून तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 3203 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 5006 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के मुनाफे की मुख्य वजह पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मार्जिन में बढ़ोतरी और इसकी लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर यानी JLR की जबरदस्त बिक्री है। इस दौरान रेवेन्यू सालाना 42 फीसदी बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।