Tata Motors Share price : टाटा मोटर्स के शेयर में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। क्या है इसकी वजह और JLR से कैसे लगेगा कंपनी को झटका ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के यतिन मोता में कहा कि JLR के लिए नई मुसीबत आ गई है। कंपनी साइबर अटैक से पहले इंश्योरेंस कवर लेने में नाकाम रही है। FT (फाइनेंशियल टाइम्स ) के मुताबिक इंश्योरेंस नहीं होने से JLR को दो बिलियन पाउंड की चपत लगेगी। वहीं, BBC का कहना है कि प्रोडक्शन रुकने से कंपनी पर पहले ही 50 लाख पाउंड का असर देखने को मिला है।
