निफ्टी की एक्सपायरी को बाजार में बढ़त पर कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

Tata Power के स्टॉक में मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 11:21 AM
Ramco Cements पर पार्थिव शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 818 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार फाइनेंशियल ईयर 2024 की तेजी के साथ विदाई के मूड में नजर आ रहा है। शॉर्ट कवरिंग के दम पर सेंसेक्स करीब 600 प्वाइंट ऊपर पहुंचा। निफ्टी भी 22300 के ऊपर निकलता हुआ दिखा। रिलायंस, HDFC बैंक के साथ बजाज ग्रुप स्टॉक्स का बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने भेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने चार्ट के चमत्कार के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट पर दांव लगाया। जबकि पार्थिव शाह ने रैमको सीमेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Power

    मानस जायसवाल ने Tata Power के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BHEL Future


    आशीष बहेती ने BHEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BHEL में 248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 256/260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 246 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Ultratech Cement

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Ultratech Cement पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement में 9733 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 9860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 9680 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Ramco Cements

    पार्थिव शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Ramco Cements का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Ramco Cements के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 818 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।