बाजार फाइनेंशियल ईयर 2024 की तेजी के साथ विदाई के मूड में नजर आ रहा है। शॉर्ट कवरिंग के दम पर सेंसेक्स करीब 600 प्वाइंट ऊपर पहुंचा। निफ्टी भी 22300 के ऊपर निकलता हुआ दिखा। रिलायंस, HDFC बैंक के साथ बजाज ग्रुप स्टॉक्स का बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने भेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने चार्ट के चमत्कार के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट पर दांव लगाया। जबकि पार्थिव शाह ने रैमको सीमेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
