Tata Power share price : पावर सेक्टर को मिली बड़ी राहत, APTEL ने पैरेलल लाइसेंस मामले में BEST की अर्जी को किया खारिज

Tata Power share price : APTEL ने टाटा पावर के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते टाटा पावर के साथ ही पूरे पावर सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। APTEL ने BEST की अपील को खारिज कर दिया है। MERC के आदेश के खिलाफ BEST ने अर्जी दी थी

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
पैरेलल लाइसेंस पर ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल का कहना है कि यह फैसला सिर्फ टाटा पावर नहीं पूरे देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा

Tata Power share price : पावर सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। APTEL (अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी) ने पैरेलल लाइसेंस मामले में BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की अर्जी को खारिज कर दिया है। APTEL ने टाटा पावर के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते टाटा पावर के साथ ही पूरे पावर सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। APTEL ने BEST की अपील को खारिज कर दिया है। MERC (महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) के आदेश के खिलाफ BEST ने अर्जी दी थी। यह अर्जी टाटा पावर को नए क्षेत्र में बिजली बांटने से रोकने के लिए डाली गई थी। APTEL के फैसले से अब पैरेलल लाइसेंसिंग वैध होगी। यानी एक ही क्षेत्र में अब 2 कंपनियां पावर दे सकेंगी।

क्या है पैरेलल लाइसेंसिंग मामला

बता दें कि FY23-25 में कई कंपनियों ने पैरेलल लाइसेंस की अर्जी दी थी। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में पैरेलल लाइसेंस के लिए अर्जी दी गई थी। MERC ने जून 2025 में सभी कंपनियों की अर्जी मंजूर कर ली थी। इस पर BEST ने अपने क्षेत्र में पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ अर्जी दी थी।


Top technical picks : बाजार में रिकवरी का मूड, टेक्निकल चॉर्ट पर खास नजर आ रहे इन शेयरों पर रहे नजर

पैरेलल लाइसेंस पर JM फाइनेंशियल

पैरेलल लाइसेंस पर ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल का कहना है कि यह फैसला सिर्फ टाटा पावर नहीं पूरे देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा। मॉनसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल पास होने की उम्मीद है। बिल पास होने से कंपनियों के लिए बड़े अवसर खुलेंगे।

किन कंपनियों को फायदा

इस फैसले से टाटा पावर (Tata Power), अदाणी एनर्जी (Adani Energy Solutions), CESC और टोरेंट पावर ( Torrent Power) को फायदा होगा।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

टाटा पावर के शेयर की बात करें तो फिलहाल ये 7.85 रुपए यानी 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ के साथ 398 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 402.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 416.80 रुपए है। इसने 1 हफ्ते में 4.45 फीसदी और 1 महीने में 5.23 फीसदी की तेजी दिखाई है। 1 साल में ये शेयर 13.61 फीसदी भागा है।

हालांकि, अदाणी एनर्जी 18.30 रुपए यानी 1.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 978 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,008.60 रुपए और दिन का लो 972 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 3.32 फीसदी और 1 महीने में 4.89 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 23.24 फीसदी की तेजी दिखाई है।

CESC के शेयर 0.52 रुपए यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 156 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। वहीं, टोरेंट पावर 6.10 रुपए यानी 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 1440 रुपए के आसपास दिख रहा है।

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।